news
The Shipping, Aviation and Tourism Conference Inaugurated at Mount Abu
आबू पर्वत ( ज्ञान सरोवर ) १० अगस्त २०१८.
आज ज्ञान सरोवर स्थित हार्मनी हॉल में ब्रह्माकुमारीज एवं आर ई आर एफ की भगिनी संस्था, ” शिपिंग ,एविएशन और टूरिज्म प्रभाग ” के संयुक्त तत्वावधान में एक अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मलेन का मुख्य विषय था – ” चैलेंजिंग द चैलेंजेज ” . इस सम्मलेन में भारत वर्ष के विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधिओं ने भाग लिया। दीप प्रज्वलित करके सम्मेलन का उदघाटन सम्पन्न हुआ। नेपाल से भी एक बड़ा डेलीगेशन इस सम्मेलन में शिरकत करने पधारा है।
शिपिंग ,एविएशन और टूरिज्म प्रभाग की उपाध्यक्षा राजयोगिनी मीरा दीदी ने आज के अवसर पर अपने उदगार इस रूप में प्रकट किये – ” जीवन रुपी इस मधुर यात्रा में चुनौतियां तो आएंगी ही। इन चुनौतियों को तरीके से संभालने की कला हमें सीखनी है। जीवन में आशावादिता – विजय का मार्ग है। समस्याओं से मुक़ाबला करना है और कभी हार का विचार नहीं करना चाहिए। हाँ – उस अवसर पर अपनी जांच होनी चाहिए। अपनी वृत्ति को परखिये। देखिये की हमने राई को पहाड़ तो नहीं बना दिया है ? जीवन में धैर्य काफी कारगर युक्ति है। धैर्य धारण करने की युक्ति सीखिए।
ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष राजयोगी करुणा भाई ने भी इस सम्मेलन को सम्बोधित किया। आपने कहा , मुझे महसूस हो रहा है की इस स्थान पर आते ही आप सभी को कुछ ऐसी अनुभूति हुई है जैसे की यहां एक गजब की शांति है। प्रश्न है की आखिर यहां ऐसा क्यों है और इसका कारण क्या है ? अगर आपने इन तीन दिनों में इस रहस्य को समझ लिया तो आपके जीवन की सारी चुनौती समाप्त हो जायेगी।
यहां – इस विद्यालय में मूल्यों की धारणा हमें सिखाई जाती है। और उसका आधार है आध्यात्म की शिक्षा। मैं कौन और मेरा कौन। इस बात को समझ कर आप भी अपने जीवन को मूल्यवान बना लेंगे।
शिपिंग ,एविएशन और टूरिज्म प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका ब्रह्माकुमारी कमलेश बहन ने पधारे हुए सभी अतिथिओं का स्वागत किया। आपने कहा -जीवन अज्ञात है। चुनौतियाँ आती रहती हैं। उनका सामना करने की ताकत जमा करना है। ईश्वर और खुद पर विश्वास रखने से जीवन का सफर आसान हो जाता है।
नेशनल शिपिंग बोर्ड, भारत सरकार, के चेयर मैन विश्वपति त्रिवेदी (आई ए एस ) ने कहा की इस सम्मेलन का विषय सामयिक है। चुनौतियां हमारे जीवन में जन्म से ही प्रारम्भ हो जाती हैं। उनका मुक़ाबला ईश्वरीय मदद के बिना संभव नहीं है। मगर खुद को भी उसमें सकारत्मक रूप से जुड़ना जरूरी है। चुनौतियों को कभी भी हलके रूप में नहीं ले सकते। जब उनमें अपना सौ प्रतिशत योग लगा देंगे तो सफलता मिल ही जायेगी।
तेलंगाना पर्यटन के संयुक्त निदेशक अंजी रेड्डी ने भी अपने विचार रखे। आपने अपने अनुभवों के आधार पर अपनी चुनौती और उसके समाधान के बारे में बताया। विवरण देते वक़्त भी आप आनंदित थे और उस वक़्त भी जब आपने चुनौती का सामना किया था।
कार्यकारी निदेशक , एयर इंडिया , जी के चौकियाल ने कहा की मैं यहां तीसरी बार आया हूँ। मैंने ब्रह्माकुमारीज़ के बारे में काफी कुछ जाना है। मैंने इनकी शिक्षाएं प्राप्त की हैं। इन शिक्षाओं से चुनौतियों का सामना करना आसान हो जाता है। राजयोग का अभ्यास काफी मददगार सिद्ध होता है आत्मा शक्ति के जागरण में। इसका अभ्यास किया जाना चाहिए।
Live :Inaugural Session – SAT Wing Conference 10th to 14th August 2018 | GyanSarovar Click Play List
Brahmakumaris satwing
Shipping, Aviation & Tourism – Gyan Sarovar 2026
Shipping, Aviation & Tourism – Gyan Sarovar 2026
Dr. Sachin I The Roadless Road (Inner Voyage) I SAT Wing I Gyan Sarovar I Abu Raj I 31/07/2026
The Roadless Road (Inner Voyage) – Dr. Sachin
The Roadless Road (Inner Voyage) is an inspiring spiritual session by Dr. Sachin, presented at the SAT Wing, Gyan Sarovar, Abu Raj on 31 July 2026.
This session takes us on a unique journey—not an external journey on a physical road, but an inner voyage of self-discovery and transformation. Through meditation, reflection and spiritual understanding, we explore the path towards inner peace, clarity and a deeper connection with the self.
Brahmakumaris satwing
SAT Wing Meeting with Hon’ble President of India
Delegates from across India participated in this significant occasion, presenting the various nationwide service activities, spiritual empowerment projects undertaken by the SAT Wing for societal upliftment.
The team was gracefully led by Rajyogini BK Meera Didi, Chairperson, along with Rajyogini BK Kamlesh Didi, National Co-ordinator and Rajyogi B.K. Santosh Bhai, H.Q. Co-ordinator. Rajyogini BK Muthumani Didi represented the Tamil Nadu SAT Wing as Zonal Co-ordinator.
The Hon’ble President appreciated the spiritual values, technological applications, and tireless service spirit of the Brahma Kumaris. She was overwhelmed by the love and sakash that the BK family is offering to her. She assured that she would be available to co-operate with the BKs in achieving their mission.
The meeting was filled with vibrations of respect, inspiration, love and commitment to further expand value-based services for a better Bharat.
Brahmakumaris satwing
“मेरी संस्कृति, मेरी पहचान” अभियान का श्रीनगर उत्तराखंड से हुआ शुभारम्भ
-
Brahmakumaris satwing3 years agoShipping Aviation Tourism Wing (SAT Wing)
-
Brahmakumaris satwing2 years agoSAT Wing Conference 23th Aug 2024 Gyan Sarovar, Mt. Abu
-
Brahmakumaris satwing2 years agoशिपिंग एविएशन एंड टूरिज्म विंग के नमस्ते प्रोजेक्ट का लॉन्चिंग-कैबनिट मिनिस्टर, हरियाणा
-
Brahmakumaris satwing2 years agoORC: SAT Wing Seminar -“Explore, Experience, and Empower
-
Brahmakumaris satwing1 year agoSAT Wing Conference – 12th to 16th June 2025
-
Brahmakumaris satwing9 months agoSAT Wing Meeting with Hon’ble President of India
-
Brahmakumaris satwing10 months ago“मेरी संस्कृति, मेरी पहचान” अभियान का श्रीनगर उत्तराखंड से हुआ शुभारम्भ
-
Brahmakumaris satwing2 months agoShipping, Aviation & Tourism – Gyan Sarovar 2026



















